Madhya Pradesh

अंधाधुंध फायरिंग से नगर में दहशत, दो महिलाएं घायल

विदिशा, 24 जून (Udaipur Kiran) शहर में उस समय दहशत और अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया , जब एक महिला हाथों में जल से भरा लोटा लेकर मंदिर को जा रही थी। रास्ते चलते महिला पर किसी ने गोली से बार कर दिया, महिला ने खुद को संभाला, आसपास आफरा तफरी मच गई। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जब तक दूसरी महिला के दायिनी हाथ से सटकर गोली निकल गई। सूचना मिलने पुलिस ले मोर्चा संभाला लेकिन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद दिखे कि उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में कई बार फायर किए।

पुलिस ने शंका के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। जिसके पास से बंदुक भी जप्त हुई है और एतियात के तौर पर पुलिस की सर्चिंग लगातार चल रही है।

दरअसल, मंगलवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शेरपुरा मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात व्यक्ति ने छुपकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दो महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला 39 बर्षीय सरोज कुशवाहा पत्नि गजेन्द्र कुश्वाह के गले में छर्रा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। दूसरी महिला के दायिने हाथ में गोली लगी हैं जिसको हल्की चोट आई है। जिसका नाम 53 बर्षीय पुष्पा बाई पत्नि अशोक पासी है। इसके अलावा एक किराने की दुकान पर गोली लगने से उसकी दुकान में रखी कांच की बरनी फु ट गई । इसके अलावा कई बार फायरिंग हुई, लोगो की छतों पर भी छर्रे मिले हेैं। गंभीर अवस्था में सरोज कुश्वाह को भोपाल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस गोली चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश में मुस्तैदी से जुट गई है।

लगभग 25 के आसपास छर्रे मिले, सीसीटीव्ही ने खोला राज

गोली लगने के बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला को गिरते हुए देखा जा सकता है। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर पिछले दो दिनों से फायरिंग कर रहा था, लेकिन आज पहली बार लोग घायल हुए। खास बात ये रही कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी आरोपित ने गोलियां चलाईं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद एडिशनल एसपी और सीएसपी भी बल के साथ पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों को बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर पूरे इलाके को घेर लिया गया। ड्रोन की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया और काफी मशक्कत के बाद एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से .22 की एयर गन और कुछ बुलेट जब्त किए गए हैं। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट सहित बुलेट के सैंपल जुटाए। घटना की जांच जारी है।मोहल्ले में कुछ घरों की दीवारों, शटरों और अन्य जगहों से भी छर्रे बरामद हुए हैं।

पुलिस फोर्स के सामने चलीं गोलियां, नगर में दहशत

शेरपंरा जंगलिया कालोनी में रहने वाले राजू पासी ने बताया कि दो दिन से फायरिंग की आवाजें आ रही थीं, लेकिन लोग इसे हल्के में ले रहे थे। मंगलवार को जब सरोज कुशवाहा को गोली लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने दावा किया कि दो दिनों में करीब 50 राउंड फायरिंग की गई। लेकिन फायरिंग कहा से हो रही है, समझ नहीं आ रहा है। पुलिस ने पूरे मोहल्ले में सुरक्षा बढ़ा दी है और कहा है कि आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। ड्रोन की मदद से निकरानी की जा रही हैं। राजू पासी की माने तो सुबह 7 बजे से 11 बजे तक यानी चार घंटा तक गोलियां चली हैं। अनेक घरों की छतों से पुलिस ने चली गोलियों को बरामद किया है। राजू पासी की माने तो सोमवार को भी क्षेत्र में फायरिंंग हुई है। यानी लगातार दूसरे दिन भी गोलियां चलीं हैं और गोली चलाने वाला अभी भी अज्ञात है।

—————

(Udaipur Kiran) / राकेश मीना

Most Popular

To Top