Uttar Pradesh

शिवपाल यादव ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से मिलकर जताई संवेदना

फोटो
फोटो

औरैया, 21 जून (Udaipur Kiran) । समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल यादव शनिवार को औरैया पहुंचे। उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख विश्वनाथ सिंह सेंगर की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर दिबियापुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के स्वास्थय का हालचाल लिया।

सपा नेता ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के आवास पर पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में झूठ की सरकार चल रही है। अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। भाजपा के नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। इससे जनता ऊब गई है और 2027 में सपा की सरकार की प्रचंड बहुमत से वापसी होगी। उन्होंने गोहानी कला कांड को लेकर कहा कि सरकार में किसी वर्ग के लिए कोई भी संवेदनाएं नहीं है। वह तथा उनके नेता बयानबाजी करना जानते हैं और किसी भी प्रकार का काम नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल सिर्फ कागजों में काम कर रहा है। इस मौके पर बदायूं सांसद आदित्य यादव, इटावा सांसद जितेंद्र सिंह दोहरे, जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, छुन्ना त्रिपाठी, अशोक चौबे, राजनारायण, अमित यादव, अनुज यादव आदि मौजूद थे। इससे पहले सपा नेता भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रहे दीपू सिंह के आवास पहुंचे। जहां कुछ देर रुकने के दौरान दीपू सिंह से बातचीत की। इसके बाद उनका काफिला रवाना हो गया।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Most Popular

To Top