Jharkhand

रांची विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति को दी गई विदाई

रांची विवि के प्राध्‍यापकों के साथ कुलपति

रांची, 21 जून (Udaipur Kiran) । रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा को शनिवार को विश्वविद्यालय के प्राध्‍यापकों और शि‍क्षिकेत्‍तर कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी। साथ ही उन्‍हें आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर पूर्व कुलपति डॉ सिन्‍हा ने ने भी विश्वविद्यालय के सभी सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

इस मौके पर डाॅ सिन्‍हा ने कहा कि उनका कुलपति के रूप में कार्यकाल समाप्त हो चुका है और ऐसे में उनका हृदय कृतज्ञता से भरा हुआ है।

उन्‍होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय की सेवा करना मेरे जीवन का एक अत्यंत गौरवपूर्ण अनुभव रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने साथ मिलकर अनेक चुनौतियों का सामना किया और अनेक उपलब्धियां अर्जित कीं। इस संस्था से मेरा जुड़ाव औपचारिक दायित्वों से कहीं अधिक गहरा है और सदैव रहेगा।

उन्होंने कहा कि मेरे कुलपति कार्यकाल के समापन पर मैं आप सभी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

मौके पर उन्होंने मीडिया के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की और कहा कि

मीडिया ने रांची विश्वविद्यालय की गतिविधि, उपलब्धियों और विचारों को समाज तक पहुंचाने में एक पुल की तरह कार्य किया है। मीडिया की निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए विशेष रूप से आभार प्रकट करता हूं। मीडिया का सहयोग विश्वविद्यालय की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

आशा है कि भविष्य में भी मीडिया का स्नेह और सहयोग बना रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top