Jharkhand

योग दिवस का उद्देश्य है आमजन को स्वस्थ जीवन के लिये प्रेरित करना : राम मनोज साहू

हटिया में योग करते भाजपा मंडल के सदस्य

रांची, 21 जून (Udaipur Kiran) । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हटिया मंडल की ओर से शुक्रवार को हटिया में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।

योग शिक्षिका पूजा सिंह के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष राम मनोज साहू ने कहा कि योग दिवस का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करना है।

गणेश मिश्रा ने कहा कि योग शरीर और मन को स्वस्थ रखता है। साथ ही देश के निर्माण में व्यक्ति की भूमिका को सशक्त बनाता है।

दुर्गेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 2014 में योग दिवस की वैश्विक पहल को ऐतिहासिक बताया और 2025 की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ को समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश मिश्रा, सुनील गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि छात्र नेता दुर्गेश यादव, अर्चना सिंह, सुप्रिया दुबे, पारस सोनी समेत सैकड़ों की संख्या में आमजन और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top