Uttrakhand

डॉ. वीरेंद्र ने की बाल साहित्य पर आधारित पुस्तकों की समीक्षा

पुस्तकों की समीक्षा करते केंद्रीय मंत्री।

देहरादून, 20 जून (Udaipur Kiran) ।केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के विशेष कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के स्टॉल पर का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के संयुक्त निदेशक (प्रशासन एवं वित्त) राकेश कुमार ने न्यास की प्रकाशित पुस्तकों की विविधता, उद्देश्य और विशेषताओं से अवगत कराया।

उन्होंने दृष्टि बाधित दिव्यांगो के लिए न्यास की प्रकाशित ब्रेल पुस्तकों और राष्ट्रीय बाल पुस्तकालय के अंतर्गत प्रकाशित बाल साहित्य पर विशेष रूप से से चर्चा की।

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने इन पुस्तकों में गहरी रुचि दर्शाई और बाल पाठकों के लिए तैयार किए गए साहित्य की सराहना की। उन्होंने बालकों के सर्वांगीण विकास में पुस्तकें पढ़ने की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

(Udaipur Kiran) / Vinod Pokhriyal

Most Popular

To Top