Uttar Pradesh

2014 से राष्ट्र पुनर्निर्माण का नया युग प्रारंभ हुआ : सत्यपाल सिंह सैनी

भाजपा मुरादाबाद महानगर के तत्वावधान में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को समर्पित प्रोफेशनल मीट को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी।

मुरादाबाद, 20 जून (Udaipur Kiran) । वर्ष 2014 में जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, तभी से राष्ट्र पुनर्निर्माण का नया युग प्रारंभ हुआ। यह 11 साल संकल्प से सिद्धि की यात्रा है। यह बातें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सतपाल सिंह सैनी ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को समर्पित प्रोफेशनल मीट में कहीं।सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष, मोदी जी ने भारत में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। यह 11 वर्ष केवल प्रशासनिक उपलब्धियां नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नींव और वैश्विक मंच पर भारत की पुनः प्रतिष्ठा का कालखंड है। विशिष्ट अतिथि भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने भी भाजपा सरकार के 11 वर्षों के सुशासन और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है। आने वाला समय मोदी जी के विकसित भारत विजन को साकार करने का है। पिछले 11 वर्षों में 27 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया, जिसकी पुष्टि विश्व बैंक द्वारा की गई है।भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का मूल उद्देश्य समाज के प्रोफेशनल वर्ग जिसमें अधिवक्ता, डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षाविद्, उद्यमी, खिलाड़ी, व्यवसायी और अन्य बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप से अवगत कराना था। प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक देवराज सिंह चौहान ने व संचालन कार्यक्रम संयोजक विशाल त्यागी ने किया।इस मौके पर विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष अभियान के महानगर संयोजक नवदीप टंडन, सह संयोजक विशाल त्यागी, अजय वर्मा, हेमराज सैनी, भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, कमल गुलाटी, डा केके मिश्रा, दीक्षांत चौधरी, डा मदालसा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top