Maharashtra

ठाणे में यूबीटी और आरपीआई नेता एनसीपी में शामिल

Ubt Rpi leader in Thane joins ncp

मुंबई, 19जून ( हि.स.) । ठाणे शहर के लोकमान्य नगर क्षेत्र में शिवसेना उबाठा समूह के उपविभाग प्रमुख सुभाष तायडे, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले समूह) के संगठन सचिव मंगेश सदरे व शिवसेना उबाठा समूह की उप शहर महिला आघाड़ी प्रवक्ता भारती गायकवाड़, वार्ड क्रमांक 6 व 14 के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक रूप से एपी राकांपा राष्ट्रवादी कांग्रेस अजित पवार गुट में प्रवेश किया।

इस अवसर पर ठाणे शहर महिला अध्यक्ष श्रीमती वनिताताई गोटपागर, जिला महासचिव प्रभाकर सावंत, इस अवसर पर रविन्द्र पालव, राष्ट्रीय युवा महासचिव मोहसिन शेख, ठाणे जिला युवा कार्य अध्यक्ष संदेश पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा

Most Popular

To Top