Uttar Pradesh

लखनऊ महानगर के सभी 25 मंडलों में वृहद स्तर पर होगा योगाभ्यास

प्रेसवार्ता करते नीरज सिंह

लखनऊ,19 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लखनऊ महानगर के सभी 25 मंडलों में वृहद स्तर पर भव्य रूप से मनाने की तैयारी में जुटी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी कैंट मंडल 2 के समर विहार पार्क और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह अम्बेडकर पार्क में आयोजित योग के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री संजय राय सहित सभी विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी भी विभिन्न मंडलों में आयोजित योग कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम आयोजन के लिए स्थान, योग प्रशिक्षक और अन्य सभी आवश्यक तैयारी पूरी की जा चुकी हैं।

यह जानकारी हलवासीया कोर्ट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने दी।

मीडिया को संबोधित करते हुए योग कार्यक्रम प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि इस बार योग दिवस पर अंबेडकर पार्क गोमतीनगर में एक वृहद योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में लखनऊ की विभिन्न बस्तियों से और आसपास के जिले से भी बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज के लोग सहभागिता करेंगे।

अनुसूचित समाज के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने कहा कि योग के माध्यम से सभी स्वस्थ रहें क्योंकि स्वस्थ तन और मन से ही व्यक्ति स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है। योग के माध्यम से हम निरोगी रह सकते हैं। मैं पूरे अनुसूचित समाज से आवाहन करता हूं कि सपरिवार योग कार्यक्रम में हिस्सा लें।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Most Popular

To Top