
पूर्वी चंपारण,19 जून (Udaipur Kiran) ।तुरकौलिया थाना कांड सं0-980/23 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त शाहिद आलम उर्फ बब्लू ने कुर्की के भय से न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।
उल्लेखनीय है,कि तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी आले मोहम्मद के पुत्र शाहिद उर्फ बबलू पिछले दो वर्ष से फरार चल रहा था। इसने अपने ही गांव की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का प्रयास किया था।
उक्त अपराधी के घर कुछ दिन पहले ही विधिवत रूप से इश्तेिहार चस्पा किया गया था। जिसके बाद इसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।पुलिस के अनुसार शाहिद का पुराना अपराधिक इतिहास है।इसके विरूद्ध विभिन्न धाराओ में तुरकौलिया थाना कांड सं0-275/20
तुरकौलिया थाना कांड सं0-324/20,तुरकौलिया थाना कांड सं0-387/20
तुरकौलिया थाना कांड सं0-724/20,तुरकौलिया थाना कांड सं0-591/21 (लाल वारंटी), तुरकौलिया थाना कांड सं0-980/20 (पोक्सो एक्ट), तुरकौलिया थाना कांड सं0-189/24 व केसरिया थाना कांड सं0-232/24 दर्ज है।
—————
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
