Bihar

धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

केक काटते विधायक

भागलपुर, 19 जून (Udaipur Kiran) । कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन गुरुवार को कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा आवास स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया।

इस मौके पर विधायक अजीत शर्मा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ दर्जनों स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया और राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस मौके पर विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी इस देश के भविष्य हैं। उनकी सोच देश को एक नई दिशा दे सकती है।

उन्होंने उम्मीद जताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में सत्ता में आएगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों की आवाज हैं। उनके नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर अग्रसर होगा। इस अवसर पर विधायक ने बिहार में महागठबंधन की संभावित सरकार को लेकर भी बयान दिया।

उन्होंने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो वे 2500 महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं लागू करेंगे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने राहुल गांधी के विचारों और नेतृत्व की सराहना की और उनके नेतृत्व में देश के विकास की कामना की।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top