
देश-दुनिया के इतिहास में 20 जून की तारीख तमाम अच्छी और बुरी खबरों के रूप में दर्ज है। सन 1857 में हुए सैन्य विद्रोह के दौरान 01 जून 1858 को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने मराठा विद्रोहियों के साथ मिलकर ग्वालियर के किले पर कब्जा किया था, लेकिन 16 जून को जनरल ह्यूज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना ने किले पर हमला कर दिया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई खूब बहादुरी से लड़ीं और अंग्रेजों को किले पर कब्जा नहीं करने दिया। मगर लड़ाई के दौरान उन्हें गोली लग गई और अगले दिन (17 जून को) ही उनकी मृत्यु हो गई। भारतीय इतिहास में यह ग्वालियर की लड़ाई के नाम से वर्णित है। लक्ष्मीबाई की मृत्यु के बाद अग्रेजों ने अगले तीन दिन में यानी 20 जून तक किले पर कब्जा कर लिया।
इसके अलावा 1877 में 20 जून को ही मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस को लोगों के लिए खोला गया था। विक्टोरियन गोथिक शैली और परंपरागत भारतीय स्थापत्य कला की झलक देने वाले इस स्टेशन को 2004 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। निर्माण के समय इसका नाम विक्टोरिया टर्मिनस था, लेकिन 1996 में इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कर दिया गया। यह वीटी के नाम से मशहूर है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1858ःग्वालियर के किले पर ब्रिटिश सेना का कब्जा और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत।
1873 : भारत में वाईएमसीए की स्थापना।
1887: मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।
1916: पुणे में एसएनडीटी महिला विश्विविद्यालय की स्थापना।
1990: ईरान में भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मारे गए।
1994: ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।
1998: विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर पांचवां फ्रैकफर्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता।
1999ः सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले दुनिया के 5 नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कोलकाता शामिल।
2000: काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2001: जनरल परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
2001ः श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के समर्थन वापस लेने से चंद्रिका कुमारतुंग सरकार अल्पमत में।
2002: पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
2002: अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई।
2005ः रूस मालवाहक यान एम-53 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।
2006: जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2008ः बीज बनाने वाली कंपनी अवदात इंडिया लिमिटेड ने अमेरिकी कम्पनी लिमाग्रेन के सोयाबीन बीज के कारोबार का अधिग्रहण किया।
2008ः यूरोपीय संघ ने क्यूबा पर लगे प्रतीकात्मक प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया।
2014: प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा।
जन्म
1869ः भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर।
1952ः जाने-माने साहित्यकार विक्रम सेठ।
1958ः भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु।
निधन
1965ः हिन्दी के ध्वजवाहक, पत्रकार और साहित्यकार वेंकटेश नारायण तिवारी।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
