HEADLINES

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किया बाबा महाकाल का दर्शन

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किये बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन, 18 जून (Udaipur Kiran) । केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने बुधवार काे उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह के बाहर चांदी द्वार से दर्शन किए और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए नंदी हॉल में नंदी के कानों में अपनी मनोकामना व्यक्त की। मंदिर के पुजारी आकाश शर्मा ने पूजन कार्य संपन्न कराया। नंदी हॉल में मंदिर समिति ने उन्हें भगवान महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि व 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने की कामना की। मीडिया से बातचीत में राज्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि उन्होंने देश की सुख-समृद्धि के लिए भगवान महाकाल से आशीर्वाद लिया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाकाल और बनारस का विकास हुआ है। दोनों ही धार्मिक स्थलों को विकसित कर पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोले हैं। राज्यमंत्री ने बताया कि उनका विभाग निर्भया फंड से पर्यटन स्थलों पर महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम करता है। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं से मिलकर जानकारी लेंगी।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमृत काल के 100 वर्षों में भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से सत्कार अधिकारी अभिषेक शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने भी मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

हिंदुस्थान समाचार/ ललित

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top