Jharkhand

हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

डीआईजी सह एसएसपी का प्रेस वार्ता

रांची, 15 जून (Udaipur Kiran) । रांची के चुटिया थाना पुलिस ने शनि राम हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में संजय सिंह, बिनू लोहरा, राजा केरकेट्टा शामिल है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया गया है।

डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गत 24 मई को रेलवे ओभरब्रिज चुटिया के नीचे हनुमान मंदिर के पास एक अज्ञात व्यक्ति की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी थी।

जांच के क्रम में व्यक्ति की पहचान शनि राम (36) के रुप में की गयी। मृतक डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला का रहने वाला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान के क्रम में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई है कि 24 मई की दोपहर में पंजाबी भवन के पास संजय सिंह के साथ खड़े एक बच्चे का टी-शर्ट शनि राम (मृतक) छिन लिया था। इसे लेकर संजय सिंह का शनि राम से वाद-विवाद हो गया और शनि राम (मृतक) संजय सिंह को मारकर जख्मी कर दिया। इसी बात को लेकर संध्या में करीब साढ़े पांच बजे शनि राम जब रेलवे ओवरब्रिज के नीचे दुकान के छत पर लेटा था। इसी बीच संजय सिंह अपने दोस्तो बिनू लोहरा और राजा केरकेट्टा के साथ मिलकर गुस्से में ईंट पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद छत से नीचे गिरा दिया। मृतक रिक्शा चालक का काम करता था।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top