Haryana

पानीपत में दो नाबालिग लड़कियां लापता

थाना इसराना पानीपत:  फाइल फोटो

पानीपत, 15 जून (Udaipur Kiran) । पानीपत के मतलौडा व इसराना क्षेत्र से प्रवासियों की दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन दोनों लड़कियों का कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा। जिनकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी हैं। थाना इसराना में एक लड़की के पिता ने बताया कि वह गांव ब्राह्मण माजरा का है। उसके सात बच्चे हैं। उनकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की 13 जून की रात को बिना बताए घर से गायब हो गई। उसने बताया कि सुबह जब वे बिस्तर से उठे तो लड़की घर में नहीं मिली। परिजनों का आरोप है कि पास के गांव का एक लड़का, जो उनके साथ उठने-बैठने वाला था, उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

दूसरी घटना में नाबालिग लड़की की मां ने बताया कि वह गांव बलाना के पास एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी छठे नंबर की 16 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसने आरोप लगाया कि गांव गढ़ पूर्वा जिला जाकोर का एक युवक, जो उनकी फैक्ट्री में काम करता था, भी उसी दिन से लापता है। परिजनों को शक है कि उनकी बेटी को वही युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। दोनों ही मामलों में लड़कियां नाबालिग हैं । पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Most Popular

To Top