CRIME

आठ वर्षीय मासूम से किशाेर ने किया दुष्कर्म

आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म

हाथरस, 14 जून (Udaipur Kiran) । मुरसान क्षेत्र में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक 14 वर्षीय किशोर ने आठ साल की बच्ची के साथ चरी के खेत में दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

घटना शुक्रवार देर शाम की है। यह बच्ची ट्यूबवेल पर बैठी थी। इसी दौरान वहां आरोपी किशोर आया। आरोपी किशोर उसे वहां से चरी के खेत में ले गया। उसने इस बच्ची के साथ रेप किया। आरोपी किशोर गांव महामोनी का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई और आमने-सामने आ गए। इसकी सूचना पुलिस को भी मिल गई। सूचना पाकर चंदपा थाना, सादाबाद और मुरसान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। मुरसान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपित किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना

Most Popular

To Top