Uttar Pradesh

भाजपा ने हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा : राजेन्द्र मौर्य

प्रतापगढ़, 14 जून (Udaipur Kiran) । जनपद के नगर पंचायत कोहड़ौर में शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक की गई। सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश ने विगत 11 वर्षों में संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा तय की है एवं यह ध्येय यात्रा अनवरत जारी है। जिसका एकमात्र लक्ष्य है विकसित भारत का निर्माण। भाजपा ने हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।

मण्डल अध्यक्ष विद्यासागर शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों का जीवन सरल हुआ है। मोदी सरकार की योजनाएं सीधे आम लोगों के जीवन से जुड़ी हैं।

जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ल ने कार्यक्रम में मौजूद लोंगो को विकसित भारत-2047 का संकल्प पत्र पढ़कर सुनाया। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद, अध्यक्ष प्रतिनिधि किशन सोनी, राजेन्द्र शुक्ल, गुड्डू दूबे, अभिषेक श्रीवास्तव, विपिन पांडे, राम चन्द्र वर्मा, राम प्रसाद माली, देवेंद्र पाठक, पप्पू तिवारी, दुर्गेश मिश्र, पिंटू सिंह, संतोष दूबे, अमनदीप, गौरव सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / दीपेन्द्र तिवारी

Most Popular

To Top