Haryana

हिसार के प्रदीप खारिया को सौंपी भारतीय कुश्ती टीम के कोच की कमान

अंतराष्ट्रीय कुश्ती कोच प्रदीप खारिया।

हिसार, 14 जून (Udaipur Kiran) । समीपवर्ती गांव खारिया निवासी व अंतराष्ट्रीय कुश्ती कोच प्रदीप खारिया को वियतनाम में होने वाली अंडर-23 एशिया कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए भारतीय कुश्ती टीम के कोच की कमान सौंपी गई है। यह नियुक्ति रैसलिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा की गई है। अंडर-23 एशिया कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन 17 जून से 23 जून तक वियतनाम में किया जाएगा। भारतीय टीम 16 जून को वियतनाम के लिए रवाना होगी।प्रदीप खारिया इस समय हरियाणा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (एचएयू) स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के एसटीसी गिरी सेंटर हिसार में कार्यरत हैं। इससे पहले प्रदीप खारिया अंडर-20 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप, अंडर-17, अंडर-20, अंडर-23 वर्ग की भारतीय टीम के कोच भी रहें हैं। वे वर्ष 2018, 2019, 2021, 2022, 2023, 2024 में विश्व और एशियन चैम्पियनशिप के दौरान भी भारतीय कुश्ती टीम के कोच रह चुके हैं। प्रदीप खारिया के भारतीय कुश्ती कोच चुने जाने पर एसटीसी गिरी सैंटर हिसार के सहायक निदेशक व प्रभारी विजय मनचंदा व पूरे स्टाफ ने उनको बधाई दी है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top