Assam

बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार

अगरतला, 14 जून (Udaipur Kiran) । त्रिपुरा पुलिस की कार्रवाई में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए घपसपैठिये पहचान बांग्लादेश के सुनामगंज जिला के अजीत मियां के पुत्र इस्माइल मियां के रूप में हुई है। वह शांति बाज़ार क्षेत्र में गुपचुप तरीके से रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक एक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। लेकिन पुलिस की कार्रवाई का आभास होते ही इस्माइल मियां भागने में सफल हो गया था, हालांकि पुलिस अंततः उसे पकड़ने में सफल हो गयी। पुलिस ने बताया कि भारत में अवैध रूप से प्रवेश करके इस्लाम मियां नामक यह घुसपैठिया त्रिपुरा के शांति बाज़ार क्षेत्र में गुपचुप तरीके से रह रहा था। पुलिस इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

————-

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top