Jharkhand

रांची के 25 थाना क्षेत्र में छापेमारी, 121 वारंटी गिरफ्तार

आरोपितों की तस्वीर

रांची 13 जून (Udaipur Kiran) । रांची के 25 थाना क्षेत्र में छापेमारी कर फरार चल रहे 121 वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 25 थाना क्षेत्र में गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक अभियान चलाया।

इस अभियान को लेकर कुल 60 बनाया गया, जिसमें 216 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे। इन टीमों के द्वारा 181 ठिकानों पर छापेमारी कर 121 वारंटी को पकड़ कर जेल भेजा गया। यह कार्रवाई रांची में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top