

गंगटोक, 13 जून (Udaipur Kiran) । सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को सिक्किम में चल रही विभिन्न विकासात्मक पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने राज्य की प्रगति से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की।
राज्यपाल ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान सिक्किम के सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों सहित सामरिक महत्व के मुद्दों पर दोनों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।
राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा पर भी विशेष चर्चा की है।————–
(Udaipur Kiran) / Bishal Gurung
