Haryana

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की दस दिन पुरानी हड़ताल खत्म

कर्मचारी एकता का प्रदर्शन करते बहादुरगढ़ नगर परिषद के सफाई कर्मचारी।

सफाई कर्मचारियों को मिला तीन माह का वेतन सड़कों से कूड़े का उठान शुरू झज्जर, 13 जून (Udaipur Kiran) । तीन महीने के वेतन की मांग को लेकर तीन जून से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी शुक्रवार को कर्मचारी एकता का प्रदर्शन कर काम पर लौट आए। कर्मचारियों को तीन महीने का वेतन दिया गया है। गुरुवार देर रात कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई अभियान भी चलाया और कई इलाकों में सड़कों पर पड़ा कूड़े का उठान भी किया गया। पहले दिन लगभग 100 टन से अधिक कूड़े का उठान किया गया। शहर में लगभग एक हजार टन कूड़ा पड़ा हुआ है। यह आने वाले दो से तीन दिनों में उठ पाएगा।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सभी सफाई कर्मचारियों को उनका तीन महीने का वेतन मिल गया है। इसके बाद उन्होंने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। वे काम पर लौट आए हैं। काम भी शुरू किया गया है। तीन महीने का वेतन न मिलने से परेशान सफाई कर्मियों ने शुक्रवार की शाम को हड़ताल समाप्त कर दी। शहर में विभिन्न चौक-चौराहों नजफगढ़ रोड, बालौर रोड, सिविल अस्पताल के नजदीक, दिल्ली-रोहतक रोड, रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक, बराही रोड, लाइनपार बराही फाटक, झज्जर रोड पर सब्जी मंडी के बाहर पड़ा कूड़ा उठाया गया। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिली।

कई दिनों से सड़कों पर पड़े कूड़े के ढेर के आसपास के दुकानदारों व रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शहर वासी भी लगातार अधिकारियों और नेताओं से सफाई कर्मचारियों की समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। हड़ताल की समाप्ति पर कर्मचारियों ने शुक्रवार को 100 टन कूड़ा उठाया। 10 दिन में लगगभग एक हजार टन कूड़ा इक्कठा हो गया था। साथ ही घर-घर से कूड़े का उठान भी नहीं हो पाया था। घर-घर से कूड़ा उठाने के वाहन शनिवार को पहुंचेंगे तो कूड़ा डाला जाएगा। अब पूरी तरह कूड़े का उठान करने में दो से तीन दिन और लगेंगे। शहर में सभी स्थानों से कूड़े का उठान कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि तीन माह का वेतन न मिलने की वजह से सफाई कर्मचारी 3 जून को हड़ताल पर चले गए थे। यह मामला अधिकारियों और नेताओं के लिए पेचीदा बना हुआ था। इसी वजह से अधिकारियों ने शुक्रवार की शाम सभी कर्मचारियों की तीन माह की तनख्वाह उनके खातों में डलवा दी। इस पर सफाई कर्मचारियों के नेता राजेश और राजपाल ने बताया कि वेतन मिलने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। कूड़े का उठान भी शुरू किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज

Most Popular

To Top