Uttar Pradesh

यूपी में बढ़ रहा अपराध : नीलम यादव

आम आदमी पार्टी प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष नीलम यादव प्रेस वार्ता करते हुए।

लखनऊ, 12 जून (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष नीलम यादव ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पत्रकार वार्ता कर कहा कि यूपी में बहन बेटियां असुरक्षित हैं।

प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के कोने-कोने से छोटी-छोटी मासूम बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म की खबरें आ रही हैं। कहीं दो साल की बच्ची के साथ तो कहीं पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटनाओं से अखबार पटे पड़े हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे इन जघन्य अपराधों पर सरकार की निष्क्रियता हमारे आक्रोश और चिंता को बढ़ाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े दावे तो बहुत किए और कई योजनाएं भी चलाईं, पर सब की सब धराशाई हो गईं। भाजपा सरकार में महिला को थाने में रिपोर्ट लिखवाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है, जांच में देरी, दबाव और राजनीतिक हस्तक्षेप अब आम हो गया है। नीलम यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला पुलिस बल की संख्या और संसाधनों में कमी के साथ ही महिला थाने भी पर्याप्त नहीं हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top