HimachalPradesh

मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

cm

शिमला, 12 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु की सूचना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हृदय विदारक घटना से हम सभी आहत हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगाें के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की है।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Most Popular

To Top