
धमतरी, 12 जून (Udaipur Kiran) । धमतरी जिले के मगरलोड ब्लाक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के मार्गदर्शन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी मगरलोड़ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 12 जून को युक्तियुक्तकरण के विरोध में सोमवारी बाजार चौक में शिक्षा न्याय सभा आयोजित किया गया।
तत्पश्चात बीईओ कार्यालय घेराव किया। बीईओ कार्यालय घेराव करने जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना, अंबिका मरकाम विधायक सिहावा, ओंकार साहू विधायक धमतरी, पूर्व विधायक डा लक्ष्मी ध्रुव, छाया विधायक तारिणी नीलम चंद्राकर, लेखराम साहू पूर्व विधायक, राजकुमारी दीवान पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग छग शासन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रभात राव, लिलेश सुरेश साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड़, रूखमणि सिन्हा उपाध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड़, खिलावन साहू, तपन चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, देवव्रत साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद प्रमुख रूप से शामिल हुए। वहीं घेराव प्रदर्शन में स्थानीय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी , पूर्व सांसद व विधायक, जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, निर्वाचित जिला जनपद, ग्राम पंचायत के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, बूथ ,जोन, सेक्टर के सभी पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कांग्रेसी शामिल हुए।
(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा
