Jharkhand

दुर्गा पूजा पंडाल बनाने के लिए भारतीय युवक संघ ने किया भूमि पूजन

भूमि पूजन के बाद भारतीय युवक संघ के सदस्‍य

रांची, 11 जून (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची के अपर बाजार के बकरी बाजार में दुर्गा पूजा पंडाल बनाने के लिए बुधवार को भारतीय युवक संघ की ओर से भूमि पूजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले 67 वर्षों से भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार परिसर में दुर्गा पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाता आ रहा है।

इस मौके पर भारतीय युवक संघ के संरक्षक रमेश खेमका और सचिव रवि रोहतगी ने पूजा स्थान पर स्तंभ पूजन एवं भूमि पूजन कर पूजा पंडाल के निर्माण का श्रीगणेश किया।

इस अवसर पर आचार्यों ने विधिवत मां दुर्गा का आह्वान करते हुए भूमि पूजन कराया।

मौके पर अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल में दर्शनार्थियों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस वर्ष के पूजा पंडाल की थीम विश्व प्रसिद्ध कंबोडिया स्थित विश्व धरोहर अंकोरवट मंदिर है। पंडाल इतना बड़ा बनाया जाएगा की बिना किसी दिक्कत और तकलीफ के लाखों लोग पंडाल की सुंदरता सहित मां के दर्शन कर सकेंगे।पंडाल निर्माण में 150 से अधिक कारीगर लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक पुरोहित, शंभू अग्रवाल, रमेश खेमका, राहुल अग्रवाल, अरविंद चौधरी, अमर पोद्दार, मुकेश जालान, रवि रोहतगी, कमल जालान, अमित सोनी, सिद्धांत तोदी, विवेक अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top