Uttar Pradesh

गोण्डा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप भाजपा से निष्कासित

भाजपा

लखनऊ,11 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के गोण्डा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बुधवार को पत्र जारी किया।

दरअसल गोण्डा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक महिला को सहारा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने सफाई दी थी कि महिला को चक्कर आ गया था इसलिए उसे हमने सहारा दिया था। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अमर किशोर कश्यप की ओर से पार्टी को भेजा गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के निर्देशानुसार गोण्डा के जिलाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Most Popular

To Top