West Bengal

चाय बागान से तेंदुए का शव बरामद

सिलीगुड़ी, 10 जून (Udaipur Kiran) । बागडोगरा के पास किरण चंद्र चाय बागान से एक तेंदुए का शव बरामद किया गया है। शव पर चोटों की जांच करने के बाद वन अधिकारियों ने अनुमान लगाया कि तेंदुए की मौत आपसी लड़ाई में हुई होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागान के मैनेजर पी. गांगुली मंगलवार इलाके के निरीक्षण पर निकले थे। तभी चाय बागान में तेंदुए पर उनकी नजर गया। तेंदुआ जिंदा है या मारा यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने एक छोटा पत्थर फेंका। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उन्होंने आगे जाकर देखा तो तेंदुआ मर चुका था। मृत तेंदुआ मादा थी। उसकी गर्दन के नीचे पंजे के निशान देखे गए। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर बागडोगरा रेंज के कर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को अपने कब्जे में लिया।

इस संदर्भ में बागडोगरा रेंज अधिकारी सोनम भूटिया ने कहा कि किरण चंद्र चाय बागान से एक तेंदुए के शव को बरामद किया गया है। मृत तेंदुए के गर्दन पर पंजे के निशान है। इससे साफ़ है कि किसी अन्य तेंदुए के साथ लड़ाई में उसकी मौत हुई है। फिर भी शव के पोस्टमार्टम के बाद असली कारण पता चल पाएगा।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top