HimachalPradesh

साधना सिंह ने बाल विज्ञान सम्मेलन में नारा लेखन में राज्यस्तरीय द्वितीय स्थान प्राप्त किया

32 वें राज्यस्तरीय चिलड्रन साइंस कॉग्रेस में ए वी एन  की साधना सिंह को मिला नारा लेखन में दूसरा स्थान

नाहन, 09 जून (Udaipur Kiran) । नाहन स्थित ए.वी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल की होनहार छात्रा साधना सिंह ने प्रदेश स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में नारा लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के संस्थापक और प्रधानाचार्य के.के. चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के ढलियारा में आयोजित किया गया था। यह आयोजन प्रदेश शिक्षा विभाग एवं हिमकॉस्ट (हिमाचल विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद) के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। सम्मेलन का मुख्य विषय पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान था।

साधना सिंह ने इस विषय पर उत्कृष्ट नारा प्रस्तुत करते हुए राज्यस्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें यह सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदान किया गया।

प्रधानाचार्य चंदोला ने साधना की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top