Assam

ईद उल जोहा पर असम में अवैध गो हत्या पर मुख्यमंत्री ने दी सख्त चेतावनी

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा।

गुवाहाटी, 8 जून (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरम ने ईद उल जोहा के अवसर पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में अवैध गो हत्या की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर रविवार को कहा कि संविधान धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है, लेकिन साथ ही कानून और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना भी आवश्यक है।

मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने बताया कि इस बार ईद के दौरान राज्य में कई स्थानों से अवैध वध और गोवंश के अंग मिलने की खबरें आई हैं। गोवंश के अंग मिलने के पांच मामले सामने आए जिनमें कामरूप (मेट्रो) के कॉटन यूनिवर्सिटी के पास, धुबड़ी, होजाई और श्रीभूमि (बगरगोल) शामिल हैं। अवैध वध स्थलों के पांच मामले उजागर हुए जिनमें कछार जिले के गुमराह, सिलचर और लक्षीपुर तथा श्रीभूमि जिले के बदरपुर और बंगा शामिल हैं। कुल 16 गिरफ्तारियां हुईं जिसमें 9 कछार और 7 श्रीभूमि से हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन यह क्रूरता की कीमत पर नहीं हो सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा चाहे उनका धर्म या पृष्ठभूमि कुछ भी हो। कानून सभी के लिए समान है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top