पानीपत, 8 जून (Udaipur Kiran) । पानीपत शहर के आजाद नगर की एक गली की एक नाली में भ्रूण पड़ा मिला। भ्रूण को आवारा कुत्ते नौच रहे थे। जिन्हें वहां टहल रहे स्थानीय युवक ने भगाया। इसके बाद युवक ने देखा कि वह करीब पांच माह की लड़की का भ्रूण था, जिसे जन्म से पहले ही मार दिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में अनिल ने बताया कि वह आजाद नगर का रहने वाला है। वह कार लोन का काम करता है। शनिवार की देर शाम वह घर के बाहर गली में टहल रहा था। तभी उसने देखा कि गली में नाली के किनारे कुछ आवारा कुत्ते एक भ्रूण को नोच रहे थे। उसने कुत्तों को वहां से भगाया। इसके बाद देखा कि करीब 4-5 माह का भ्रूण किसी ने नाली में फेंका हुआ था। ज्यादा गौर से देखने पर पता लगा कि वह भ्रूण एक लड़की का था। जिसे उसकी मां ने पहचान छिपाने के लिए परित्याग कर जन्म से पहले ही फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मां की तलाश शुरू कर दिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा
