Jharkhand

राजधानी में ईद-उल-जुहा शांति और भाइचारे के साथ संपन्न

पुलिस अधिकारी सहित अन्य
बकरीद में नमाज़ अता करने जाते

रांची, 07 जून (Udaipur Kiran) । जिले में ईद-उल-जुहा पर्व शांति और भाइचारे के बीच शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिला प्रशासन की ओर से इस अवसर पर रांची में यातायात और विधि व्यवस्था के लिए पूरी तैयारियां पूर्व में ही कर ली गई थीं। ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर यातायात प्रबंधन और विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए गए थे। जिला प्रशासन ने इस पवित्र पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ मनाने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की थीं।

इसमें शहर के प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास यातायात को सुचारू और सुरक्षित रखने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई थी।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एलबर्ट एक्का चौक, डेली मार्केट, उर्दू लाइब्रेरी, अंजुमन प्लाजा, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, चर्च रोड और काली मंदिर रोड पर यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए थे। विशेष नमाज के समय भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई थी।

किया गया फ्लैग मार्च

पर्व के मद्देनजर, जिला प्रशासन ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया। इस मार्च में सिटी एसपी, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर), कोतवाली डीएसपी, सिटी डीएसपी सहित सभी थाना प्रभारियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना और आमजन में विश्वास का माहौल बनाए रखना था।

वहीं नगर निगम ने ईद-उल-जुहा के अवसर पर सभी प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया। नगर निगम की टीम विभिन्न मस्जिदों का दौरा कर सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की गई थी।

उल्ले्खनीय है कि जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की थी कि वे ईद-उल-जुहा के पर्व को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।

जिला प्रशासन ने केंद्रीय शांति समिति के सभी सदस्यों, झारखंड सिख फेडरेशन, विभिन्न मस्जिद कमेटी के सदस्य, सेंट्रल मुहर्रम कमिटी, समाजसेवियों सहित समाज के बुद्धिजीवियों ने ईद-उल-जुहा बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण संपन्न कराने में उन सबकी सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने विशेष रूप से महावीर मंडल, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी सहित विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों ने अपने समन्वय से पर्वों को और शांति पूर्वक सम्पन कराने में सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया।

————–

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top