Jharkhand

भारतीय वॉलीबॉल महासंघ उत्तम बने कार्यकारिणी सदस्य

कार्यकारिणी सदस्‍य उत्‍तम राज की फाइल फोटो

रांची, 7 जून (Udaipur Kiran) । दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशानुसार भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (वीएफआई) का बहुप्रतीक्षित और निष्पक्ष चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ।

चुनाव में झारखंड वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष उत्तम राज ने कार्यकारी समिति (ईसी) सदस्य पद पर विजयी होकर राज्य का गौरव बढ़ाया।

यह चुनाव वॉलीबॉल खेल में पारदर्शिता और निष्पक्षता को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

न्यायालय की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में यह चुनाव शांतिपूर्वक और नियमों के अनुरूप सम्पन्न हुआ।

झारखंड वॉलीबॉल संघ की एकमात्र सक्रिय समिति के अध्यक्ष आरके आनन्द, सचिव शेखर बोस और कोषाध्यक्ष उत्तम राज हैं। इन सभी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

झारखंड की यह समिति राज्य में वॉलीबॉल के प्रचार-प्रसार और खिलाड़ियों के हितों की रक्षा के लिए वर्षों से कार्यरत है। चुनाव के परिणाम से राज्य के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर है।

ये रहा चुनाव परिणाम

अध्यक्ष– वीरेंद्र कंवर, उपाध्यक्ष – हनुमंत सिंह और सुशांत विश्वकर्मा, महासचिव – रामानंद चौधरी,

कोषाध्यक्ष – हरिसिंह चौहान, संयुक्त सचिव–आनंद राजहंस

और कुलदीप वत्स, कार्यकारी सदस्यों में विनय जोसेफ, उत्तम राज, मिथिलेश कुमार सिंह, पार्थ दास और एस रामदासी का नाम शामिल है।

वहीं उत्तम राज की जीत पर झारखंड वालीबाल संघ के अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय ने कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि झारखंड के समर्पित वॉलीबॉल समुदाय की सामूहिक जीत है। हम राज्य और देश के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वहीं सचिव श्री शेखर बोस ने कहा कि यह हमारे वर्षों के संघर्ष और पारदर्शिता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है। हम आने वाले समय में झारखंड को राष्ट्रीय वॉलीबॉल का केंद्र बनाने के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे।

वहीं उत्तम राज की जीत पर हर्ष व्यक्त करनेवालों में अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष, सुनील सहाय, सचिव, शेखर बोस,संरक्षक डॉ अजीत कुमार सिन्हा, कार्यपालक उपाध्यक्ष- किरण थाम्पकिंसन, समन्वयक निशिकांत पाठक, प्रमोद कुमार, सुनील तिवारी, मो शकील, भास्कर राव,राजीव मिश्रा, अरशद अली, संजय ठाकुर, संजय कुमार सहित अन्य का नाम शामिल है।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top