
रांची, 7 जून (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू अपने छह दिवसीय प्रवास शनिवार को रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
वहीं बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए के राजू ने कहा कि संगठन सृजन का कार्यक्रम चल रहा है और झारखंड में पेसा कानून, सरना धर्मकोड एक अहम मुद्दा है और हम लगातार इन मुद्दों पर प्रखरता के साथ काम कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि झारखंड प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश विभिन्न जिलों में कई कार्यक्रमों एवं बैठकों में हिस्सा लेंगे।
उन्होंनेे बताया कि रविवार को प्रदेश प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ सिमडेगा के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वे सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वे चाईबासा के सर्किट हाउस में कोल्हान क्षेत्र के नागरिक समाज कार्यकर्ताओं के साथ पेसा नियमों पर परामर्श में भाग लेंगे।
नौ को रामगढ में करेंगे बैठक
नौ जून को प्रभारी रामगढ़, जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद बोकारो में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में भाग लेंगे। के राजू 10 जून को लातेहार, जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे। बाद में चतरा में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में भाग लेंगे।
वहीं 11 जून को प्रभारी रांची में पेसा नियमों पर परामर्श में भाग लेंगे और रांची में एससी नेताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे। के राजू 12 जून को लोहरदगा, जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे और इसके बाद वे गुमला, जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) मुख्यालय में जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
