RAJASTHAN

संकल्प से सिद्धि नाम का मतलब मोदी सरकार जो भी विकास कार्य का संकल्प लेती है उन्हें सिद्ध करती है: संतोष अहलावत

संकल्प से सिद्धि नाम का मतलब मोदी सरकार जो भी विकास कार्य का संकल्प लेती है उन्हें सिद्ध करती है: संतोष अहलावत

बीकानेर, 7 जून (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान कार्यशाला आयोजित की गई। बीकानेर भाजपा शहर और देहात की संयुक्त कार्यशाला भाजपा संभाग कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता कार्यशाला हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत उपस्थित रही। कार्यशाला का उद्देश्य सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से मोदी सरकार की बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत ने कहा कि संकल्प से सिद्धि नाम का मतलब मोदी सरकार जो भी विकास कार्य का संकल्प लेती है उन्हें सिद्ध करती है और जिन विकास कार्यों का हमारी सरकार ने शिलान्यास किया, उनका उद्घाटन भी किया है। सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर मोदी सरकार काम कर रही है। आपातकाल लगाकर देश पर कलंक लगाने का काम कांग्रेस ने किया है जिनको संविधान की एक लाइन नहीं पता वो संविधान बचाने की बाते करते है। संविधान को लेकर कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित किया है। इंदिरा गांधी चुनाव हारती है तो कांग्रेस संविधान बदल देती है, मुस्लिम बहनों के तीन तलाक जैसे कलंक को हमारी सरकार ने मिटाया है। महिलाओं को हर घर शौचालय देकर महिला को सम्मान दिलाया है।

देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा बीजेपी जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार ओर राज्य सरकार की योजनाओं, जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम-किसान सम्मान निधि, और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे कार्यों को जनता के सामने बताएंगे।

विधायक विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने भी विचार रखे।

संयोजक महावीर रांका ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा मंडल स्तर पर कार्यक्रम होंगे। जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस अभियान, सरकार की उपलब्धियां की प्रदर्शनी उद्घाटन और प्रोफेशनल मीट, विकसित भारत संकल्प सभा, शक्तिकेन्द्र-मोहल्ला/पंचायत चौपाल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई मुखर्जी जी कि जन्म जयंती कार्यक्रम, 25 जून को संविधान हत्या दिवस आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पर कार्यक्रम तय हुए है। सभी कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर तक अभियान को सफल बनाना है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Most Popular

To Top