
पौड़ी गढ़वाल, 07 जून (Udaipur Kiran) । जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव की सातवीं सांस्कृतिक संध्या रामलीला मैदान में दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में पाण्डवाज ग्रुप की दमदार प्रस्तुति के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
पांडवाज ग्रुप के कलाकारों ने भोलेनाथ शंकरा, हे नंदा गौरा से संध्या की शुरूआत की इसके बाद तीले धारू बोला, डाली मुड़ छेलु पता ना, घुघुति बासूती, सैजा सैजा, चला फुलर, हे जी सरियों मा, तेरी जै जै करा जै जै हिंवाला, तेरी रचणा, मेरी गजणा , मैन कैन लगाई बदुली, कांध मा धरली राधा, खैर की ग्याजंली राधा , संध्या वाली बाँद दियों बरतौंदी के साथ ही जागर विधा के कई गीतों से देर रात तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ ही युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। दर्शक दीर्घा में दर्शकों ने खूब डांस किया।
सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि जिला जज अजय कुमार चौधरी और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने कहा कि पौड़ी सांस्कृतिक गति विधियों के लिए जानी जाती है। उन्होंने शहर के सांस्कृतिक विरासत का आयोजन के लिए पालिकाध्यक्ष की तारीफ की।
पाजनलिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने आयोजन की सफलता के लिए सभी संयोजन समितियों की सराहना की। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए जिला प्रशासन, खेल, पर्यटन, विद्युत समेत सभी विभागों,पत्रकार बंधु और नगरवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन वीरेंद्र खंकरियाल ने किया।
इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, सांस्कृतिक संयोजक मनोज रावत अंजुल, वरिष्ठ रंगकर्मी गौरी शंकर थपलियाल, लोक गायक अनिल बिष्ट, व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा, सचिव देवेंद्र रावत, सतेन्द्र रावत, सभासद रेखा , संगीता रावत, बृजमोहन,प्रदीप असवाल,शुभम,युद्धवीर सिंह, सूरज बिष्ट आदि उपस्थित थे।
(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह
