Uttar Pradesh

पीएम मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता: सलिल बिश्नोई

पीएम मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता: सलिल बिश्नोई*
पीएम मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता: सलिल बिश्नोई*

गोरखपुर, 6 जून (Udaipur Kiran) l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा 9 से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा,जिस क्रम में गोरखपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य एवं गोरखपुर जिला प्रभारी सलिल बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएं।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं — उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने का आह्वान किया। कहा कि 13 और 14 जून को विशेष जनसंपर्क यात्राएं मंडल स्तर पर निकाली जाएंगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, विधायक कैंपियरगंज फतेह बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य मनोज शुक्ला,हरिकेश राम त्रिपाठी, शेषमणि त्रिपाठी, जगदीश चौरसिया, जिला महामंत्री डॉ आर डी सिंह, सबल सिंह पालीवाल, कार्यक्रम संयोजक राजाराम कन्नौजिया सह संयोजक ब्रह्मानंद शुक्ल, संजय सिंह,रामानन्द यादव जिला मंत्री सदानंद शर्मा, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, नरेन्द्र सिंह, राम उजागिर शुक्ल, मंजू सिंह, आई टी प्रमुख इन्द्र कुमार निगम, मोर्चा के अध्यक्ष, विनय सिंह, नीरज दुबे, शहंशाह आलम, विवेकानंद शुक्ला, रवि प्रताप सिंह कार्यकर्ता मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Most Popular

To Top