सोनीपत, 6 जून (Udaipur Kiran) । सोनीपत जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर नाबालिग लड़की व युवती से
दुष्कर्म की घटनाओं में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय
में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पहली घटना थाना मोहाना क्षेत्र की है। जिला सोनीपत निवासी
एक युवती ने 4 जून को शिकायत दर्ज करवाई कि शामली उत्तर प्रदेश निवासी विश्वेन्द्र
उर्फ अंकित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना मोहाना पुलिस ने
मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी महिला सहायक उप निरीक्षक प्रवीण ने पीड़िता
के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए और महिला विशेषज्ञ व विधिक सेवा प्राधिकरण
की सहायता से परामर्श प्रक्रिया पूर्ण की। इसके बाद आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर
न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
दूसरी घटना थाना शहर सोनीपत क्षेत्र की है। यहां 2 जून को
एक नाबालिग लड़की ने प्राथमिकी दर्ज करवाई कि कालूपुर निवासी प्रथम ने उसके साथ दुष्कर्म
किया। मामला भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया गया।
जांच अधिकारी निरीक्षक उर्मिला ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए और परामर्श
प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद आरोपी प्रथम को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में प्रस्तुत
कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
