Bihar

महिला संवाद कार्यक्रम समाज कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच

महिला संवाद कार्यक्रम

कटिहार, 06 जून (Udaipur Kiran) । महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज कल्याण के लिए नई नीतियों का बीजारोपण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन ढाई से तीन लाख महिलाएं हिस्सा लेकर अपने विचार और सुझाव साझा कर रही हैं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की आवाज़ को सुनकर सरकार नई नीतियों का निर्माण कर रही है, जो समाज कल्याण के लिए महत्वपूर्ण होगी। इस पहल से महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

शुक्रवार को कटिहार जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में 8065 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता की। इन महिलाओं ने अपने क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों को साझा किया, जिसमें पक्की नाली निर्माण, इंटर कॉलेज की स्थापना, स्वास्थ्य केंद्र और पशु चिकित्सालय की मांग शामिल है।

महिलाओं ने यह भी मांग की कि सरकार द्वारा भंडारण और छोटी मोटी कारखाना की स्थापना की जाए, जिससे उन्हें अपने उत्पादित वस्तुओं का बेहतर मूल्य मिल सके। इसके अलावा, उन्होंने अनुदानित दर पर गाय उपलब्ध कराने और जीविका भवन की मांग भी की।

बिहार सरकार द्वारा संचालित यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भरता, जागरूकता और नेतृत्व की ओर प्रेरित कर रही है। महिला संवाद के माध्यम से समाज में एक स्थायी और समावेशी परिवर्तन की मजबूत नींव रखी जा रही है, जो आने वाले वर्षों में राज्य के सामाजिक परिदृश्य को नया आकार देगी।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Most Popular

To Top