Uttar Pradesh

पर्यावरण दिवस पर स्कूली बच्चों ने पाैधराेपण कर बड़ा संदेश दिया

पौधरोपण करते मैराथन समिति के लोग
पौधरोपण करने जाते स्कूली बच्चे

बलिया, 5 जून (Udaipur Kiran) । बड़ों का सही मार्गदर्शन मिले तो बच्चे खेल-खेल में बड़ा काम कर देते हैं। पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को शहर से सटे बसंतपुर गांव के बच्चों ने बड़ों के साथ मिलकर कुछ ऐसा किया जो मिसाल बन गया। हरा बलिया स्वस्थ बलिया के नारे के साथ बच्चों ने गांव में घर-घर जाकर पौधरोपण किया।

प्रदेश सरकार की एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर के बच्चों को चन्द्रशेखर मैराथन समिति का साथ पौधरोपण किया।

समिति के सचिव उपेंद्र सिंह उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बच्चों से कहा कि इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्लास्टिक निषेध का नारा दिया है। हमें प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करना चाहिए। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने बताया कि वृक्ष धरा का आभूषण है। वृक्ष की कमी से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है। धरती का तापमान हर वर्ष बढ़ रहा है। गर्मी से निजात पाने का एक ही तरीका है वृक्ष लगाएं और आसपास के लोगों को प्रेरित करें। इसके बाद बच्चों व समिति द्वारा स्कूल के प्रांगण में फलदार वृक्ष का रोपड़ कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। फिर बच्चे राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति के साथ गांव में पौधे लेकर निकल पड़े। सैकड़ों फलदार पौधों का ग्राम पंचायत बसंतपुर और अन्य क्षेत्रों में लोगों के दरवाजे पर रोपड़ करते हुए उसे संरक्षण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने की अपील किया।

इस दौरान अनुराग श्रीवास्तव, धीरेन्द्र राय, सेतनाथ सिंह, यशजीत सिंह, मनीष सिंह, अरविन्द सिंह, शंभू प्रसाद कृष्णकांत यादव, रजनीश प्रताप सिंह, गोलू, सत्यम गोंड, नितेश साहनी, अमर कुमार, दीपक, रुपेश साहनी, करिश्मा राजभर, यास्मीन व रेहाना आदि ने पौधरोपण किया। सभी के प्रति उमेश सिंह ने आभार व्यक्त किया ।

—————

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Most Popular

To Top