Haryana

यमुनानगर: भारत में प्रतिदिन तंबाकू से हो रही 3700 मौत : अशोक कुमार वर्मा

यमुनानगर, 5 जून (Udaipur Kiran) । विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा जगाधरी में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल जरनैल सिंह की अध्यक्षता में कैरियर डिफेंस पस्कूल जगाधरी में किया गया। जिसमें 500 से अधिक कैडेट्स ने भाग लिया।

जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने गुरुवार को इस कार्यक्रम में उपस्थित कैडेट्स और एनसीसी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है। यह दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज के दिन हमें अपने आसपास के क्षेत्र शुद्ध करना है तो साथ ही नशा मुक्त भी करना है। उन्होंने नशे पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सम्पर्ण विश्व में तंबाकू के सेवन के कारण औसत 80 लाख लोगों की मृत्यु हो रही है।

एक लेख के अनुसार प्रतिदिन तम्बाकू के कारण भारत में 3699 मृत्यु हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज सिगरेट और हुक्का परिवर्तित रूप में हमारे सामने आ चुका है और वो है इ-सिगरेट और इ-हुक्का जो प्रतिबंधित है। आज भी लोगों की धारणा है कि हुक्का भाईचारे का प्रतीक है जबकि यह मिथ्या है। यदि हुक्का हमारी सभ्यता और संस्कृति का अंग होता तो इसका वर्णन वेद ग्रन्थ और शास्त्रों में अवश्य होता।

उन्होंने नशेड़ी के जीवन को एक चक्र की भांति परिभाषित करते हुए बताया कि नशा का प्रारम्भ जीवन में शौंक से आरम्भ होता है और इसका अंत शोक में परिवर्तित होकर मृत्यु का कारण बनता है। कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करवाई गयी। कमांडिंग अधिकारी कर्नल जरनैल सिंह ने डॉ. अशोक कुमार वर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top