Jharkhand

राज्यपाल ने गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं

फाइल फोटो राज्यपाल

रांची, 05 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस की समस्त राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है। सोशल मीडिया एक्स पर राज्यपाल ने लिखा है कि गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मोक्षदायिनी मां गंगा के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का अविरल प्रवाह बना रहे।

राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस की भी हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि प्रकृति के अमूल्य उपहारों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग बनें और अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लें।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top