Chhattisgarh

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में होगा वृहद पौधरोपण

जांजगीर-चांपा, 4 जून (Udaipur Kiran) । 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड नवागढ़ के ग्राम धुरकोट में जिला स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम सुबह 8 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इसके साथ ही विकासखंड स्तरीय आयोजन नवागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जगमहंत, जनपद पंचायत पामगढ़ में ग्राम पंचायत भिलौनी, जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत कुदरी, जनपद पंचायत अकलतरा पोड़ीदल्हा, जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत कपिस्दा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Most Popular

To Top