
रांची, 3 जून (Udaipur Kiran) । रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को सभी प्रखंड कमेटियों को पुनर्गठित किया गया है। भविष्य की राजनैतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से झारखंड में संगठन सृजन अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने जिला के सभी 18 प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों से प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन का प्रस्ताव प्राप्त कर और जांच के बाद अनुमोदन किया गया है।
अब प्रखंड कमेटियों का स्वरूप बहुप ही छोटा है। इसमें सिर्फ 12 पदाधिकारियों को ही प्रखंड के संगठन का जिम्मा दिया जा रहा है। पुनर्गठित प्रखंड कमेटियों में सभी वर्ग-समुदाय के पदाधिकारियों का समावेश किया गया है। महिला और युवाओं को भी प्रखंड कमेटी में खास तरजीह दी गई है।
पदाधिकारियों को सौंपा जाएगा नियुक्ति-पत्र
डॉ राकेश ने कहा कि जिला कमिटी की हुई मासिक बैठक में सभी प्रखंड कमेटियों की मासिक बैठक के आयोजन की तिथियां तय कर दी गई हैं। इसमें सभी नवनियुक्त प्रखंड पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र सौंपा जाएगा और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई जाएगी।
जल्द ही,नवनियुक्त प्रखंड पदाधिकारियों का प्रशिक्षण भी जिला कांग्रेस कमिटी देगी। उन्होंने बताया कि प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन के बाद मंडल से लेकर पंचायत और बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन जल्द कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रांची जिला कांग्रेस कमेटी का लक्ष्य है पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आशा-अनुरूप संगठन पूरी क्षमता के साथ राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे। ताकि, जन आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके। कांग्रेस पार्टी भाजपा और एनडीए के खिलाफ सशक्त रूप से हर चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनी तैयारियों को धार दे रही है। इसका परिणाम आने वाले चुनावों में दिखेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
