HimachalPradesh

कालाअम्ब सड़क हमले में घायल युवक की मौत, परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर दी चेतावनी

,48  घंटों का दिया अल्टीमेटम। पुलिस ने आरोपी न पकड़े तो होगा धरना प्रदर्शन

नाहन, 03 जून (Udaipur Kiran) । सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के कालाअम्ब क्षेत्र में शुक्रवार को पाली–बरमा–पापड़ी सड़क मार्ग पर हमले का शिकार हुए युवक जितेंद्र की चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जितेंद्र की हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर है। सोमवार को मृतक की बहन ने नाहन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि शुक्रवार को वारदात के बाद से पुलिस अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठी है और आरोपी अभी भी फरार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगामी 48 घंटों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो परिजन और स्थानीय लोग धरना–प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

इस मामले में राजनीति भी गर्मा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। हत्या, बलात्कार, नशे के सौदागर और माफिया खुलेआम गोलीबारी कर रहे हैं। आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

डॉ. बिंदल ने मांग की कि इस जघन्य हत्या के आरोपियों को 48 घंटों के भीतर गिरफ्तार किया जाए। ऐसा न होने की स्थिति में उन्होंने भी प्रदेशभर में जन आंदोलन और धरना–प्रदर्शन की चेतावनी दी।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top