मुंबई, 3 जून (Udaipur Kiran) । पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद निर्माण हुई युद्ध की स्थिति के बीच पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्की को मुंबई महानगरपालिका ने झटका दिया है। मनपा प्रशासन ने तुर्की से संबंधित कंपनी से रोबोटिक जल बचाव नौका खरीदने के टेंडर को रद्द कर दिया है। यह निविदा पिछले साल जारी की गई थी और बोलीदाताओं की शॉर्टलिस्टिंग जनवरी और फरवरी महीने के बीच की गई थी।
मनपा अधिकारियों के अनुसार नौका जैसे तैरने वाले उपकरणों के लिए आपूर्तिकर्ताओं को शॉर्टलिस्ट किया गया था। लेकिन कोई स्वीकृति पत्र (एलओए) जारी नहीं किया था। इसलिएमनपा कोनिविदा वापस लेने का कानूनी अधिकार है। अब नौकाओं को प्राप्त करने के लिए एक नई निविदा जारी की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि क्या मेक-इन-इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए भारत की फर्मों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्राप्त करना संभव हो सकता है। मनपा प्रशासन ने पिछले साल सितंबर महीने में छह बचाव नौकाओं को हासिल करने के लिए निविदा जारी की थी। इन नौकाओं का उपयोग मुंबई फायर ब्रिगेड द्वारा समंदर में संचालन के लिए किया जाना था।
प्रत्येक नाव की कीमत9.62लाख रुपये आंकी गई थी। बोलीदाता कंपनी द्वारा अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने के बाद,कंपनियों कोशॉर्टलिस्ट किया गया था। चयनित की गई आपूर्तिकर्ता कंपनी भारतीय थी, जो तुर्की की फर्म मैरेन रोबोटिक्स से उत्पाद लेकर मनपा को आपूर्ति करने वाली थी। मैरेन रोबोटिक्स की वेबसाइट परनौकाओं को’मैरेन फास्टी – रिमोट कंट्रोल और सेल्फ प्रोपेल्ड वाटर रेस्क्यू व्हीकल’के रूप में ब्रांडेड किया गया है। इन नौकाओं को मुंबई के गिरगांव,दादर,जुहू,वर्सोवा,गोराई और अक्सा समुद्र तटों पर तैनात किया जाना था। हर नौका की वहन क्षमता200किलोग्राम है और अधिकतम संचालन गति18किमी प्रति घंटा है।
—————
(Udaipur Kiran) / वी कुमार
