Madhya Pradesh

पूर्व हॉकी खिलाडी धनराज पिल्लै व आशीष कुमार बल्लाल ने किए भस्मारती दर्शन

उज्जैन 03 जून 2025। भारतीय फील्ड हॉकी खिलाडी पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार व मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित धनराज पिल्लै  व  अर्जुन पुरस्कार व एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित श्री आशीष कुमार बल्लाल  फील्ड (हॉकी के पूर्व भारतीय गोलकीपर) श्री महाकालेश्वर भगवान की प्रातः होने वाली भस्मार्ती में सम्मिलित हुए ।  भस्मारती उपरांत पूजन श्री विजय पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया । श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से सहायक प्रशासक श्री शिवकांत पांडेय द्वारा श्री पिल्लै और श्री बल्लाल का स्वागत व सम्मान किया गया।   भस्मार्ती के दर्शन के दौरान  आशीष बल्लाल का स्वास्थ्य खराब हो गया। जिस पर तुरंत मंदिर प्रबंध समिति की मेडिकल टीम द्वारा उनका उपचार किया गया और वे पुनः भस्मार्ती में सम्मिलित हो सके। श्री आशीष बल्लाल द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

उज्जैन, 3 जून (Udaipur Kiran) । पूर्व भारतीय हॉकी खिलाडी पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार व मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित धनराज पिल्लै व अर्जुन पुरस्कार व एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित आशीष कुमार बल्लाल ने (हॉकी के पूर्व भारतीय गोलकीपर) मंगलवार तड़के श्री महाकालेश्वर भगवान की प्रातः होने वाली भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। भस्मारती उपरांत पूजन विजय पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया । श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की ओर से सहायक प्रशासक शिवकांत पांडेय द्वारा श्री पिल्लै और श्री बल्लाल का स्वागत व सम्मान किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करना अद्वितीय है। इस मौका बार बार मिले, यही प्रार्थना है। यहां आकर स्थान का महत्व पता चलता है। भस्मार्ती के दर्शन के दौरान आशीष बल्लाल का स्वास्थ्य खराब हो गया। जिस पर तुरंत मंदिर प्रबंध समिति की मेडिकल टीम द्वारा उनका उपचार किया गया और वे पुनः भस्मार्ती में सम्मिलित हो सके। आशीष बल्लाल द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Most Popular

To Top