
रांची, 02 जून (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची में सोमवार को योजना और विकास विभाग की ओर से होटल रेडिशन ब्लू, में बिल्डिंग अ सस्टेनेबल झारखंड ग्लोबल गोल्स लोकल सॉल्यूशन नामक विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में झारखंड के सतत विकास के लिए नयी पहल पर चर्चा की गयी। कार्यशाला में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित कई विभागीय अधिकारी शामिल हुए।
कार्यशाला में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सतत विकास की अवधारणा पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, मनरेगा और बालू जैसे क्षेत्रों में स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए सतत विकास की जगह सतत करप्शन फ्री विकास पर बहस होनी चाहिए।
विकास के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा : सीएस
वहीं इस अवसर पर मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि सभी जिलों के बीच विकास को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि झारखंड का प्रदर्शन फिलहाल दूसरे राज्यों की तुलना में ठीक नहीं है, लेकिन अगर हम पैरामीटर पर मेहनत करें तो लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड ने बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर हम इसी तरह मेहनत करें तो राज्य के विकास के लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
