
रांची, 2 जून (Udaipur Kiran) । लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नए प्राचार्य शैलेंद्र कुमार का स्वागत सोमवार को किया गया।
प्राचार्य शैलेंद्र कुमार 23 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देते आ रहे हैं। उन्होंने अपने शिक्षा करियर की शुरुआत आर्मी पब्लिक स्कूल,रनिया से की। इसके बाद वे संत जोसेफ स्कूल, डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल, तक्षशिला स्कूल और मॉडर्न पब्लिक स्कूल कोडरमा में प्रिंसिपल के रूप में काम किया।
शैलेंद्र कुमार पिछले तीन वर्षों से एमटीए कोडरमा में सिटी कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वे वर्ष 2022 से कोडरमा सहोदय परिसर के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हेंं शिक्षायान राष्ट्रीय सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।
12 जनवरी 2023 को प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने अपने पूर्व विद्यालय मॉडर्न पब्लिक स्कूल कोडरमा में रामकृष्ण मिशन और राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन इतने अच्छे ढंग से किया कि उनके इस कार्य के लिए तत्कालीन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें सम्मानित किया।
वहीं विद्यालय सह पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, महासचिव राजेश मेहरा, सचिव रवि पराशर, उप प्राचार्य प्रफुल्ल कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के प्रति जो जिम्मेदारियां हैं उसे ईमानदारी और लग्नता के साथ पूरी करें।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
