Haryana

झज्जर जिला तैराकी में चैंपियंस एकेडमी के तैराकों ने जीते 131 पदक

हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल व अन्य के साथ प्रतियोगिता के विजेता तैराक।

झज्जर, 2 मई (Udaipur Kiran) । जिला तैराकी प्रतियोगिता में चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के तैराकों ने 72 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 131 पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। बहादुरगढ़ के एचएल सिटी स्थित स्वीमिंग पूल में जिला तैराकी संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने विजेताओं का प्रणाणपत्र साैंपे।

प्रतियोगिता के हर इवेंट में चैंपियंस एकेडमी के तैराक छाए रहे। एकेडमी के 34 तैराकों ने 72 स्वर्ण, 39 रजत और 20 कांस्य पदक हासिल किए। तैराक रोहित ने पांच स्वर्ण, वीर ने चार स्वर्ण व एक रजत, दिव्यांशु ने चार रजत, ईशांत ने तीन रजत, अतुल धनखड़ ने चार रजत और एक कांस्य, जयवर्धन राव ने तीन गोल्ड व एक रजत, नितेश खत्री ने एक स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य, सक्षम जून ने दो स्वर्ण, हितिका खत्री ने एक स्वर्ण, मयंक ने पांच स्वर्ण, अरमान ने एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं। प्रिंस ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य, आरव ने एक स्वर्ण, तीन रजत, हर्षिता ने चार स्वर्ण व एक रजत, अवनि ने तीन स्वर्ण, करण ने दो रजत, 1 कांस्य, भाविश ने दो कांस्य, प्रियांशी ने पांच स्वर्ण, अंजलि ने चार स्वर्ण में दो रजत, सताक्षी ने दो स्वर्ण व एक रजत, शोभित ने चार स्वर्ण में एक रजत, नितिन ने चार स्वर्ण व एक रजत, इरा ने चार स्वर्ण व एक रजत, पूर्वी ने तीन स्वर्ण व एक रजत, ध्रुव ने चार कांस्य, मयंक तुषीर ने दो रजत व तीन कांस्य, चरणजीत ने एक स्वर्ण व एक रजत, सोनू कुमार ने दो रजत वह एक कांस्य, गौरव ने एक स्वर्ण तीन रजत व एक कांस्य, दक्ष फोगाट ने दो स्वर्ण, चैतन्य मलिक ने दो स्वर्ण व एक कांस्य, उद्भव मलिक ने एक स्वर्ण व दो रजत और आरव देशवाल ने दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीते। प्रतियोगिता की शुरूआत संग्राम मेडल पदक महेन्द्र पहलवान ने की थी। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने विजेताओं काे पदक और प्रमाण पत्र वितरण किये।

प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले तैराकों का एकेडमी में जोरदार स्वागत भी किया गया । हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री, उपाध्यक्ष अभिषेक ढाका और सदस्य सुरेश जून ने विजेता तैराकों और प्रशिक्षकों के साथ फोटो भी खिंचवाए और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस मौके पर वरिष्ठ कोच साई जाधव, पदमपाल, साहिल शर्मा, कुष्णमुरारी, विशाल, बंटी, अभिषेक तोमर, प्रदीप और सोहन सहित काफी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज

Most Popular

To Top