Sports

पीकेएल-12 नीलामी का धमाका: पहले दिन 10 करोड़पति खिलाड़ी, दूसरे दिन अनिल मोहन ने रचा इतिहास

मुंबई, 01 जून (हि.स..)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 की दो दिवसीय प्लेयर ऑक्शन ने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया। इस बार कुल 37.90 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई और खिलाड़ियों की कीमतों ने नई ऊंचाइयां छुईं। नीलामी के पहले दिन 10 खिलाड़ियों ने एक करोड़ से अधिक की बोली पाकर ‘करोड़पति क्लब’ में जगह बनाई।

सबसे महंगी बोली दो बार के चैंपियन मोहम्मदरेजा शादलू को मिली, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने ₹2.23 करोड़ में खरीदा। वहीं, पीकेएल 11 के सर्वश्रेष्ठ रेडर देवांक दलाल को बंगाल वॉरियर्ज़ ने ₹2.205 करोड़ में साइन किया।

एफबीएम नीति का पहला प्रभाव

इस बार लागू हुई नई फाइनल बिड मैच (एफबीएम) नीति के तहत टीमें पांच खिलाड़ियों को दो सीजन के लिए दोबारा साइन करने में सफल रहीं। इनमें आशु मलिक (दबंग दिल्ली), दीपक सिंह (पटना पाइरेट्स), मोहम्मद आमान (पुनेरी पलटन), हरदीप और घनश्याम रोका मगर (हरियाणा स्टीलर्स) शामिल हैं।

कैटेगरी डी में धमाका: अनिल मोहन की ऐतिहासिक बोली

दूसरे दिन सबसे बड़ी सुर्खी बने अनिल मोहन, जिन्हें कैटेगरी डी में यू मुंबा ने ₹78 लाख में खरीदा। यह कैटेगरी डी की अब तक की सबसे ऊंची बोली है। हिमाचल के इस ऑलराउंडर ने अपनी नीलामी को सपना सच होने जैसा बताया।

अन्य बड़ी बोलियां और ट्रेंड

आशु मलिक को दबंग दिल्ली ने ₹1.90 करोड़ में, अर्जुन देशवाल को तमिल थलाइवाज़ ने ₹1.405 करोड़ में, नवीन कुमार को हरियाणा स्टीलर्स ने ₹1.20 करोड़ में खरीदा। जबकि योगेश दहिया को बेंगलुरु बुल्स ने ₹1.125 करोड़ में साइन कर पीकेएल इतिहास का सबसे महंगा भारतीय डिफेंडर बना दिया।

मशाल स्पोर्ट्स के बिजनेस हेड और लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा कि “पीकेएल-12 की नीलामी में संतुलित बाजार देखने को मिला। करोड़पति खिलाड़ियों की संख्या हो या कैटेगरी-डी से अनिल मोहन की ऐतिहासिक बोली, हर स्तर पर प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता देखने को मिली है।”

श्रेणीवार टॉप खिलाड़ी:-

कैटेगरी ए – टॉप 5

मोहम्मदरेज़ा शादलू – ₹2.23 करोड़ – गुजरात जायंट्स

देवांक दलाल – ₹2.205 करोड़ – बंगाल वॉरियर्ज़

आशु मलिक – ₹1.90 करोड़ – दबंग दिल्ली

अर्जुन देशवाल – ₹1.405 करोड़ – तमिल थलाइवाज़

योगेश दहिया – ₹1.125 करोड़ – बेंगलुरु बुल्स

कैटेगरी बी – टॉप 5

अंकित जगलान – ₹1.573 करोड़ – पटना पाइरेट्स

नवीन कुमार – ₹1.20 करोड़ – हरियाणा स्टीलर्स

गुमान सिंह – ₹1.073 करोड़ – यूपी योद्धाज

सचिन तंवर – ₹1.058 करोड़ – पुनेरी पलटन

नितिन धनखड़ – ₹1.002 करोड़ – जयपुर पिंक पैंथर्स

कैटेगरी सी – टॉप 5

आकाश शिंदे – ₹53.10 लाख – बेंगलुरु बुल्स

नितिन रावल – ₹50 लाख – जयपुर पिंक पैंथर्स

संदीप कुमार – ₹49 लाख – यू मुंबा

गुरदीप – ₹47.10 लाख – पुनेरी पलटन

धीरेज – ₹40.20 लाख – बेंगलुरु बुल्स

कैटेगरी डी – टॉप खिलाड़ी

अनिल मोहन – ₹78 लाख – यू मुंबा

उदय पार्टे – ₹50.10 लाख – जयपुर पिंक पैंथर्स

शुभम बिटाके – ₹9.10 लाख – बेंगलुरु बुल्स

—————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Most Popular

To Top